26 Apr 2024, 07:07:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मंत्री शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की मुख्यमन्त्री तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 12:04PM | Updated Date: Sep 23 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा ने आज सुबह राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से बिहार के गया तीर्थ के लिये मुख्यमन्त्री तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन को रवाना करने के पहले प्लेटफार्म पहुंच कर मंत्री शर्मा ट्रेन के सभी 16 कोच में गये और तीर्थ यात्रियों को पुष्पगुच्छ भेंट किये। मंत्री  शर्मा ने पेंट्री कार में तीर्थयात्रियों की रसोई और भोजन व्यवस्था की जानकारी भी प्राप्त की। ये विशेष ट्रेन हबीबगंज से चलकर विदिशा रूकते हुये गया जायेगी। ट्रेन में भोपाल, रायसेन और विदिशा जिले के लगभग एक हजार श्रद्धालु गया तीर्थ यात्रा पर गये हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ट्रेन में जाने वाले श्रद्धालुओं को भोजन, नाश्ता आदि का प्रबंध किया गया है। यात्रियों को गया स्टेशन से तीर्थ स्थल तक लाने व ले जाने के लिये वाहन और तीर्थ स्थल की जानकारी से अवगत कराने के लिये गाइड की व्यवस्था भी है। ट्रेन में शासकीय चिकित्सक भी यात्रियों के साथ भेजे गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »