27 Apr 2024, 10:35:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नदी के तेज बहाव में बहे दो बालक, तलाश जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:41PM | Updated Date: Sep 22 2019 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की दो अलग अलग घटनाओं में आज दो बालक नदी के तेज बहाव में बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार सुबह जिले के गैरतगंज के पास 15 वर्षीय प्रमोद मालवीय नदी पार करते समय सकतपुर की नदी में बह गया। कल रात बारिश होने के चलते नदी उफान पर थी।  वहीं, दूसरी घटना रायसेन के समीप की है, जहां सुबह राजा (13) साइकिल समेत रीछन नदी में बह गया। वह सायकिल से रमासिया ग्राम से सदालतपुर जा रहा था। कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। पुलिस दोनों बालकों की तलाश में जुटी हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »