27 Apr 2024, 04:21:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति से नाराज महिला ने स्वयं को जलाया, स्थिति गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 12:45PM | Updated Date: Aug 24 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में पति से एक विवाहित महिला ने स्वयं के शरीर पर कैरोसीन डालकर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल की इस घटना के बाद उन्नीस वर्षीय महिला सुदामा को देर रात गंभीर स्थिति में शिवपुरी जिला मुख्यालय से ग्वालियर बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। महिला ने अमोलपाठा गांव में अपने मायके में उस समय इस घटना को अंजाम दिया, जब उसके माता पिता घर पर नहीं थे। वह रक्षाबंधन पर ससुराल से मायके आयी थी और पति से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »