26 Apr 2024, 05:41:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2020 संबंधी बैठक सम्पन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2019 12:58AM | Updated Date: Jul 27 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना की अध्यक्षता में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आगामी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की बैठक हुई, जिसमें 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करने, मतदाता की फोटो क्वालिटी का परीक्षण, बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन, निर्वाचक नामावली प्रारूप प्रकाशन और विशेष शिविरों के आयोजन पर चर्चा की गयी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव ने निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार तोमर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत अग्रवाल, कलेक्टर भोपाल तरूण पिथौड़े तथा स्टेट इलेक्ट्रानिक डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »