27 Apr 2024, 00:17:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : भीषण सड़क दुर्घटना, आरक्षक सहित पांच सदस्यों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:14PM | Updated Date: Jun 18 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र के एक कार खड़ी जेसीबी से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार आरक्षक सहित परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी है। आरक्षक परिवार सागर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। पु
 
लिस सूत्रों के अनुसार चाचौड़ा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) कार्यालय में पदस्थ आरक्षक सुभाष सप्रे उसकी पत्नी गुड्डी और तीन बच्चियां निशा, बेबी, मुनमुन कल रात्रि सागर में एक शादी समारोह में शामिल होकर आरोन वापस लौट रहे थे, तभी रात्रि में खुरई बाइपास पर इनकी कार एक खड़ी जेसीबी से टकरा गई, जिससे घटना स्थल पर ही इन पांचों की मृत्यु हो गयी।
 
वहीं, कार का चालक घायल हो गया है। मृतक का परिवार आरोन थाने के शासकीय आवास में निवास करता है। बताया गया है कि आरक्षक दो दिन की छुट्टी लेकर चाचौड़ा से इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »