27 Apr 2024, 02:00:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा सरकार के कार्य के आधार पर वोट मांग रही है - विनय सहस्त्रबुद्धे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 7:26PM | Updated Date: Apr 23 2019 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल।  भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी केंद्र के पांच वर्षों के कामकाज के आधार पर जनता के बीच है, जबकि कांग्रेस मतदाताओं को सिर्फ रिझाने का कार्य कर रही है। सहस्त्रबुद्धे ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि वास्तव में भाजपा ही अपने प्रदर्शन के आधार पर मतदाताओं के बीच है और चुनाव में पार्टी को निश्चित ही विजय हासिल होगी। देश की जनता कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के झांसे में नहीं आएगी।

जनता कांग्रेस का सच जान चुकी है, जिसने वर्षों इस देश पर राज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सामाजिक न्याय की अवधारणा को समझा है और इस पर पूरी तरह अमल भी किया है। इसी को ध्यान में रखकर केंद्र की मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय संबंधी अनेक योजनाओं पर ठोस अमल किया है। वहीं कांग्रेस की सरकारों ने इस दिशा में कुछ नहीं किया। वरिष्ठ भाजपा नेता कांग्रेस नेताओं के इन आरोपों से इत्तेफाक नहीं रखते कि मोदी सरकार ने दलितों, पिछड़े और उपेक्षित वर्ग के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

उनका दावा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में इस तरह के सभी वर्गों की समाज में भागीदारी बढ़ी है। आज ही पार्टी कार्यालय में डॉ सहस्त्रबुद्धे और अन्य भाजपा नेताओं ने स्थानीय निवासी एक युवक अमित माली का सम्मान किया, जिसने कल यहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की चुनावी सभा में मंच से अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करना शुरू कर दिया। हालाकि ऐसा करता देख मंच पर मौजूद कांग्रेसजनों ने उसे नीचे उतार दिया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »