आपने वह तो सुना ही होगा कि किसी भी लड़की को समझ पाना बहुत मुश्किल होता हैं क्योंकि उनके मन में कब क्या चल रहा होता हैं ये तो वो ही जानती हैं। आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि लड़कियों को समझना बेहद मुश्किल काम है। अगर आपको भी ऐसा ही कुछ महसूस होता है तो आपकी मुश्किल थोड़ी आसान किए देते हैं। कई बार हमारे साथ होता है या फिर हम इस बात पर विश्वास करते है कि हमारा पार्टनर हमें हर चीज बता देता हैं। हम उस पर आंख बंद करके विश्वास करते है। लेकिन आप जानते है कि आपकी पार्टनर आपसे कई बातें छिपाती है।
मैसेज
लड़कियां अपने पार्टनर से हमेशा अपने मेल फ्रैंड्स के मैसेजे या बातों को छुपाती है। क्योंकि यह उनके पार्टनर के मन में शक पैदा कर सकता है या फिर उनके पार्टनर को मेल फ्रैंड्स से बातें करना बुरा न लगे। इसके अलावा लड़कियां अपनी सहेलियों से जुड़े मैसेज और बातों को भी अपने पार्टनर से छुपाना ही सही समझती हैं।
मन की इच्छाएं
कई बार वह अपने पार्टनर की इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपनी इच्छाओं को कभी व्यक्त ही नहीं करती। लडकियां अक्सर अपनी इच्छाओं को अपने मन में ही रखती हैं। वह अपने पार्टनर की खुशी में ही अपनी खुशी खोजती हैं। वह नहीं चाहती कि उनकी वजह से उनका पार्टनर परेशान हो या उसे उनकी इच्छा पूरी न करने की शर्मिंदगी महसूस हो।
पैसे
कई बार महिलाएं पति के पैसों या फिर खुद पति से छुपाकर कुछ सेविंग्स करती है जिसके बारे में वह कभी पति को नहीं बताती। हर लडकी या महिला की आदत होती है, पति से सामान के लिए मिले पैसों में से बचाकर पैसे जमा करना। जबकि इन पैसों को छिपाने का मकसद भविष्य की जरूरतें व अचानक आने वाली परेशानियां होती हैं।
क्रश या पुराना प्यार
लड़कियां अपने पार्टनर को नहीं बताती कि आपके मन में अभी भी क्रश या पुराना प्यार के लिए जगह है। क्योंकि इससे आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है और आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। इसलिए इस बारे में लड़कियां अपनी सहेलियों को भले ही बता देती है लेकिन अपने रिश्ते की भलाई के अपने पार्टनर को नहीं बताती हैं।