27 Apr 2024, 03:20:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बड़े उलटफेर के लिए कांग्रेस को इंदौर में करनी होगी कड़ी मशक्कत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 3:50PM | Updated Date: Nov 6 2018 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के दो आला नेताओं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के गढ़ मध्यप्रदेश के इंदौर की नौ सीटों पर बड़े उलटफेर के लिए कांग्रेस को इस बार भी कड़ी मशक्कत करनी होगी। पिछले चुनाव में इंदौर की आठ सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। इंदौर एक से लेकर पांच, महू, देपालपुर और सांवेर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर जीत का परचम लहराया था।
 
केवल राऊ ऐसी सीट थी, जिसे कांग्रेस अपनी खाते में ले सकी। चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की दो सूचियां जारी होने के बावजूद इंदौर की एक भी सीट पर पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं घोषित कर पाई है। पिछले चुनाव में इंदौर-1 से सुदर्शन गुप्ता, इंदौर-2 से रमेश मेंदोला, इंदौर-3 से उषा ठाकुर, इंदौर- 4 से मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, इंदौर - 5 से महेन्द्र हार्डिया, देपालपुर से मनोज निर्भय सिंह पटेल, महू से कैलाश विजयवर्गीय और सांवेर (सुरक्षित) से राजेश सोनकर ने जीत दर्ज की थी। जीतू पटवारी राऊ से जीत कर इंदौर में कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि बचे रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »