02 May 2024, 11:23:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल, हजारों ई-रिक्शा के थमे पहिए, परिवर्तित रूट पर चलाने का विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2024 2:04PM | Updated Date: Feb 21 2024 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। शहर के ई-रिक्शा चालक बुधवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। करीब 7000 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चालक दोपहर को चिमबाग मैदान पर एकत्रित हुए। दरअसल शहर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव के चलते प्रशासन ने शहर के बाहर तय रूट पर ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया है। ई-रिक्शा चालक इसी का विरोध कर रहे हैं।
 
उनका कहना है कि शहर के बाहर उन्हें सवारियां नहीं मिलती, इससे आमदनी पर असर पड़ेगा। रूट तय करने से ई-रिक्शा चालकों में सवारियों के लिए झगड़े भी होंगे। इसी के विरोध में शहर के तमाम ई-रिक्शा चालक चिमनबाग मैदान पर एकत्रित हुए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने प्रशासन के सामने अपनी तीन सूत्रीय मांगें भी रखीं। साथ ही मांगे नहीं मानी जाने पर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात भी कही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »