26 Apr 2024, 21:56:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ते वजन को करें कंट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 10:37AM | Updated Date: Feb 21 2017 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मां बनने का एहसास सबसे सुंदर होता है, लेकिन इस दौरान जो वजन बढ़ जाता है, उसे डिलीवरी के बाद कम करने की दिक्कत सभी को ही आती है। यहां तक कि अधिक वजन से ग्रस्त महिलाओं को भी गर्भावस्था में वजन बढ़ाने की सलाह दी जाती है। फिर भी गर्भावस्था में अनावश्यक वजन बढ़ने से बचने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
 
भोजन न छोड़ें
गर्भवती होने पर कभी भी आपको वजन कम करने के लिए डाइटिंग नहीं करना चाहिए, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान की गई डाइटिंग आपके शिशु में जरूरी कैलोरीज, विटामिन और खनिज पदार्थों की कमी कर सकते हैं।
 
कैलोरीज की जानकारी  
रोजाना जितनी कैलोरीज लेना चाहिए, उससे यदि आप अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपको अस्वस्थ वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। आप अपने डॉक्टर से इसके बारे में बात करके डाइट चार्ट बनवा सकती हैं, क्योंकि कई बार गर्भ में एक से ज्यादा शिशु होने पर आपको और ज्यादा कैलोरीज की जरूरत होती है।
 
अस्वस्थ आहार से दूर 
जंक-फूड खाने से न सिर्फ आपका अनावश्यक वजन बढ़ेगा, बल्कि इससे आपके बच्चे को आवश्यक पोषक तत्व मिलने में भी परेशानी होगी। गर्भावस्था में जंक-फूड से दूर रहने से शरीर का स्वस्थ वजन बनाए रहने में मदद मिलती है। इसके साथ ही कोल्ड-ड्रिंक्स, तले हुए खाद्य पदार्थ, मिठाइयां आदि का भी सेवन कम ही करना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »