02 May 2024, 03:39:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

पत्तागोभी का सूप घटाएगा वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 5:59PM | Updated Date: Jan 17 2017 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वजन घटाने के लिए ज्यादातर लोग एक्सरसाइज, डायटिंग या फिर योगा का सहारा लेते हैं, लेकिन इतना सब कुछ काफी नहीं है। इन सबके साथ आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की भी पूरी जरूरत है। अगर आप अपनी डाइट में पत्ते गोभी के सूप को शामिल करेंगे, तो यह आपका वजन घटाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा यह आपको भरपूर उर्जा प्रदान करता है।
 
सामग्री...
- 1 पत्तागोभी
- 2 प्याज (बारीक कटे हुए)
- 2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 चुटकी काली मिर्च पाऊडर
- नमक स्वादनुसार
- नींबू का रस इच्छानुसार
- 4 कप पानी
 
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले एक पैन मे तेल डालकर 2-3 मिनट प्याज को अच्छी तरह भूनें।
- इसके बाद इसमें पत्ता गोभी और नमक डालें। फिर पानी डालकर पैन को ढक दें।
- 3-4 मिनट बाद टमाटर और काली मिर्च डालकर इसे अच्छी तरह पकाएं।
- अब इसमें शिमला मिर्च डालें और 10 मिनट के लिए पकाएं।
- इसके बाद नींबू का रस मिलाकर गैस को 5 बंद कर दें। भांप में इसे 5 मिनट के लिए ऐसी ही रहने दें।
- आपका गरमा-गरम सूप तैयार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »