26 Apr 2024, 15:24:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

होली की मस्ती में बच्चों की सेहत का रखें ख्याल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 2:42PM | Updated Date: Mar 19 2019 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होली पर सबसे ज्यादा धमाल बच्चे करते हैं उनको ना जाने कौन कौन से रंग ना जाने कहां कहां से मिल जाते हैं, और उनका असर भी उनकी स्किन पर बहुत बुरा होता है बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है इसलिए उनको बीमारियां भी बहुत ज्यादा और बहुत जल्द पकड़ लेती है ऐसे में यदि इतना सारा केमिकल उनको एक दिन में लग जाये या जिस तरह से रंगों में चीजों की मिलावट आरही है उनमें कांच के टुकड़े तक शामिल होते हैं किसी में रेत होती है जिसकी वजह से कट लग जाने की स्किन खराब होने की आशंका बहुत ज्यादा होती है और साथ ही संक्रमण भी इस दौरान बहुत जल्द फेलता है जो की बच्चों के लिए अच्छा नही होता।

बच्चों को होली में पक्के रंगों से दूर रखें यह उनकी स्किन को नुकसान ज्यादा पहुंचा सकते हैं साथ ही यदि यह रंग ठीक से नहीं निकला तो जब वह स्कूल जाएंगे तो उनकी यूनिफ़ोर्म पर भी यह रंग लग सकता है और वह भी खराब हो सकती है ।

साथ ही रंगों से बहुत ज्यादा खेलने न दे यह आपके बच्चों की सेहत को खराब कर सकता है जैसे उनको सांस में रंग जाने से फेफड़ों में इन्फेक्शन  हो सकता है, अस्थमे की शिकायत आ सकती है थकान बहुत ज्यादा हो सकती है, संक्रमण वाली दूसरी बीमारियाँ हो सकती है , गले से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।
 
आंखों का भी ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है बच्चे होली खेलते तो मानेंगे नही और रंगों को भी बहुत ज्यादा उड़ाते हैं जो की उनकी ही आंखो में जा सकता है और उनकी आंखों के इन्फेक्शन और आंखों की कमजोरी और आंखों के स्वास्थ्य को बहुत बुरा नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए उनको गॉगल्स दें जो स्तायालिश लगता है और आंखों का बचाव भी करता है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »