26 Apr 2024, 14:22:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

sony xperia के दो नए स्मार्टफोन लॉन्‍च, जानिए फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 5:54PM | Updated Date: Oct 27 2017 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी सोनी इंडिया ने अपने दो नए स्मार्टफोन एक्सपीरिया आर1 और एक्सपीरियाआर1 प्लस को शुक्रवार भारतीय बाजार में उतारा। एक्सपीरिया आर1 की कीमत 12,990 रुपए और एक्सपीरियाआर1 प्लस की कीमत 14,990 रुपए है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ये दोनों स्मार्टफोन आगामी 10 नवंबर से सोनी के सभी सेंटर और बड़े रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ये स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होंगे। 
 
सोनी के ये नए स्मार्टफोन काले और नीले रंग में उपलब्ध होंगे। एक्सपीरिसाआर1 में दो जीबी रैम है और इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है जबकि आर1 प्लस में तीन जीबी रैम और इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है। दोनों की एक्सपेंडेबल मेमोरी 128 जीबी है। इनमें 5.2 इंच एचडी डिसप्ले है। ये 64 बिट क्वालकॉम स्रैपड्रेगन 430 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2,260 एमएएच की बैटरी से लैस हैं। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा आठ मेगापिक्सल का है। इनमें एक्समोर सेंसर, एलईडी फ्लैश, ऑटोफोकस और क्लियर जूम 8एक्स तक दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »