30 Apr 2024, 00:45:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

12GB रैम और 6,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Moto G64 5G, जानिए कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2024 3:32PM | Updated Date: Apr 16 2024 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोटोरोला ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Moto G64 5G को लॉन्च किया है, जो Moto G62 का सक्सेसर है। कंपनी ने Moto G62 को 2022 में लॉन्च किया था। Moto G64 5G की बात करें, तो ये भारत में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। 

इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट Android 14 के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स। मोटोरोला ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है। Moto G64 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है। बता दें कि ये फोन का इंट्रोडक्ट्री प्राइस है, जिसमें बाद में बदलाव होगा। 

ये हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन में आता है। इसे Flipkart और मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर मिल रहा है। डुअल सिम सपोर्ट वाला Moto G64 5G स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड है। कंपनी इसे सिर्फ एक एंड्रॉयड अपडेट देगी। हालांकि, इसे तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। स्मार्टफोन 6।5-inch के Full HD+ IPS LCD स्क्रीन के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। 

फोन में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर मिलता है, जो 12GB RAM के साथ आता है। हैंडसेट में 50MP के प्राइमरी कैमरा और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »