17 May 2024, 16:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

जॉन अब्राहम ने अपने फैन को बर्थडे पर गिफ्ट किए 22 हजार के जूते, खुद हाथ से बांधे फीते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2024 5:31PM | Updated Date: May 2 2024 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेता जॉन अब्राहम इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में शुमार हैं। एक्टर के लिए 2023 और 2024 काफी शानदार रहा है। अभिनेता को सुपरबाइक्स का बेहद शौक है। जॉन अब्राहम के पास सुजुकी हायाबुसा, डुकाटी पनिगेल वी4, समेत कई महंगी बाइक्स है। इस बीच अब अभिनेता अपने फैस को शानदार तोहफा दिया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

जॉन अब्राहम ने अपने फैन को उसके जन्मदिन के मौके पर महंगे बाइकिंग जूते गिफ्ट किए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल भी हो रहा है। अक्षय केदारी ने अपने ट्विटर (एक्स) बायो में खुद को 'जॉन अब्राहम का सबसे बड़ा फैन बताया है।  उन्होंने बुधवार को जॉन के साथ अपना वीडियो और फोटो शेयर की।

अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता ने उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया। जॉन ने उन्हें जन्मदिन के गिफ्ट में  22 हजार के कीमती जूते भी दिए। गिफ्ट की तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षय ने ट्वीट किया, " जॉन सर ने मुझे मेरे जन्मदिन पर यह प्रीमियम इटालियन राइडिंग शूज गिफ्ट किए... जिनकी कीमत ₹22.5K है... बहुत-बहुत धन्यवाद सर"

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जॉन अपने फैन को जूते पहनाने में मदद करते हैं। एक्टर अपने हाथों से जूते के फीते बांध रहे हैं। इस वीडियो को देख यूजर एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  एक यूजन ने लिखा, "जमीन से जुड़ा इंसान।" दूसरे ने कहा, 'वो बहुत अच्छे इंसान हैं।' एक ने लिखा, ''मैं जॉन अब्राहम से बहुत प्यार करता हूं। वह बहुत प्यारे हैं।”

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »