बॉलीवुड जगत की खूबसूरत अभिनेत्री रिया सेन की बात कर रहे है। रिया सेन की 2001 में आई एन.चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म "स्टाइल" से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। उनकी कई फिल्में आई लेकिन वो फ्लॉप रही, और अभिनेत्री रिया सेन ने लगभग 30 फिल्में की हैं, रिया सेन तब सबसे ज्यादा चर्चा में आई जब उनका "एमएमएस" वीडियो सामने आया था।
वीडियो अश्मित पटेल और उनका था। जिसे किसी ने ऑनलाइन लीक कर दिया था। इस घटना के बाद से रिया सेन के करियर पर ब्रेक लग गया। यानी एक 'एमएमएस' वीडियो ने रिया सेन की पलभर में जिंदगी बर्बाद कर दी थी। वीडियो लीक हो जाने के बाद अश्मित और रिया सेन भी अलग हो गए थे। ये वीडियो लगभग 90 सेकेंड का था। जिसे देख बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी, अश्मित और रिया ने इस वीडियो को बाद में फर्जी बताया था।