मुंबई। अपनी शादी की पहली सालगिरह पर बॉलीवुड की स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आशीर्वाद लेने के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे। रणवीर ने शुक्रवार को ट्विटर पर दीपिका संग अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें ये दोनों स्वर्ण मंदिर में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में आज के दिन कोंकणी रीति रिवाज़ से शादी कर ली थी। शादी के एक साल पूरे करने पर दोनों बालाजी और स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। उनकी तस्वीरें शानदार हैं।