26 Apr 2024, 22:36:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्‍ट्रेस रम्‍या को पाक की तारीफ करना पड़ा महंगा, देशद्रोह का केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 11:23AM | Updated Date: Aug 23 2016 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। एमनेस्टी इंटरनेशनल से जुड़े विवाद के बाद अब कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व सांसद राम्या पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। राम्या ने पाकिस्तान के लोगों को ‘अच्छा और मेहमाननवाज’ बताया था।

कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री रम्या, ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के 'पाकिस्तान जाना नर्क जाने जैसा अनुभव रहा' वाले बयान पर कहा था कि, 'पाकिस्तान नर्क नहीं है, वहां के लोग बिल्कुल हमारे जैसे हैं। वो हमारे साथ बहुत अच्छे से पेश आए। राम्या का बयान एबीवीपी और बीजेपी काडर को पसंद नहीं आया और उन्होंने उन्हें ‘देशद्रोही’ बताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिए।

कांग्रेस पार्टी की इस 33 वर्षीय नेता रम्या की सोशल मीडिया पर 'राष्ट्रविरोधी' बयान देने को लेकर खूब फजीहत हुई है। राम्या के खिलाफ पाक की तारीफ कर देश की जनता के अपमान और उन्हें भड़काने, बयान से कर्नाटक में अशांति पैदा करने के आरोप के तहत सेक्शन 200 के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »