19 May 2024, 04:10:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

ऑस्कर विजेता फिल्म RRR, थिएटर में दोबारा होगी रिलीज , जानें वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2024 5:18PM | Updated Date: May 5 2024 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। साउथ डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की पीरियड एक्शन फिल्म आरआरआर ब्लॉकबस्टर हिट रही है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में हमारे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था। फिल्म ने भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचाया और 2023 में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर सहित कई पुरस्कार जीते थे। आरआरआर में राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने अहम रोल निभाया था। हर सिनेप्रेमी के दिल में ये फिल्म खास जगह बनाए हुए हैं। अब खबर है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा।  

राजमौली की देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की जानकारी सामने आई है। उत्तर भारत में आरआरआर के वितरक पेन स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। मेकर्स RRR को भारत में फिर से रिलीज करने के लिए तैयार है। हालांकि, पुनः रिलीज़ की आधिकारिक तारीख अभी तक जारी नहीं की गई है। 

आपको बता दें कि RRR सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद की गई थी। रिलीज होने के दो साल बाद भी, फिल्म अभी भी जापान समेत कई देशों में प्रदर्शित की जा रही है। दरअसल, इस साल की शुरुआत में निर्देशक एसएस राजामौली आरआरआर की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जापान गए थे। वहीं साउथ कोरिया में भी एनटीआर के करोड़ों फैंस उनसे मिलने आए थे। 

आरआरआर मशहूर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित एक महाकाव्य पीरियड एक्शन फिल्म है। यह फिल्म भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट, श्रिया सरन, अजय देवगन, समुथिरकानी समेत दिग्गज कलाकार थे। इसके गाने नाटू-नाटू ने 2023 का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »