मुंबई। फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि उन्हें सादगी और शांति से जीवन व्यतीत करना पसंद है। वाजपपेयी ने बताया कि बहुप्रतीक्षित अमेजन ओरिजनल सीरीज ‘‘द फैमिली मैन’’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 20 सितंबर को प्रदर्शित होगी। वाजपेयी ने कहा कि यह श्रृंखला आतंकवादियों और सुरक्षा एजेंसी पर आधारित है। आतंकवाद एक वैश्विक मुद्दा होने के कारण इसे विश्व के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशिष्ट रूप से अमेजÞन प्राइम पर पेश किया जायेगा।
भारत के कुछ पुरस्कार प्राप्त और उच्च सम्मानित कलाकार मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, शरद केलकर, नीरज माधव, गुल पनाग, संदीप किशन, दर्शन कुमार, सन्नी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी और अन्य ने काम किया है। जय मारिने, अमेजन प्राइम वीडियो के उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘भारत में प्राइम वीडियो की वृद्धि बहुत तेजी से हो रही है।’’ एक सशकत कहानी, बेहतरीन कलाकारों और अद्भुत परफॉर्मेंस के साथ इस शो को निश्चित रूप से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर के दर्शकों का प्यार मिलेगा।’’