19 Mar 2024, 10:06:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय पर विवादित ट्वीट को हटाया और माफी मांगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 7:22PM | Updated Date: May 21 2019 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर चुनाव के एक्जिट पोल के संबंध में विवादित ट्वीट को ट्विटर से हटाकर माफी मांगते हुए कहा कि वह किसी भी महिला का अपमान नहीं करना चाहते। इस ट्वीट के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उन्हें चेतावनी देते हुए सफाई मांगी थी। इसके अलावा ओबेरॉय के प्रशंसक तथा फिल्म उद्योग से जुड़े हुए लोगों ने भी उनके इस कृत्य के लिए कठोर टिप्पणियां की थी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में उन्होंने 2000 गरीब लड़कियों के विकास के लिए मदद की और वह महिलाओं के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकते।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »