27 Apr 2024, 08:41:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली पुलिस ने जारी की दो संदिग्धों की तस्वीर - राजधानी में अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 11:16AM | Updated Date: Nov 21 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमृतसर में ब्लास्ट के दो दिन बाद देश की राजधानी दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की, जिन्हें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी बताया जा रहा है। इस पोस्टर के जारी होने के बाद बाजार से लेकर मॉल तक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इस तस्वीर को जारी करते हुए दिल्ली वालों से कहा कि वे बाजार में सावधान रहें क्योंकि ये दोनों आतंकी इस वक्त दिल्ली में घूम रहे है और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं।
 
पुलिस की ओर से जारी की गई फोटो में दोनों आतंकी एक मील के पत्थर के दोनों ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों आतंकी जिस तरह की पारंपरिक टोपी पहने है, वैसी टोपी पाकिस्तान के पंजाब में लोग पहनते हैं। नीचे मील के पत्थर पर उर्दू में लिखा है दिल्ली 360 किलोमीटर, फिरोजपुर 9 किलोमीटर। फिरोजपुर पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ शहर है, यानि ये मील का पत्थर भारतीय सीमा के करीब पाकिस्तान के किसी इलाके का है और वहीं से ये तस्वीर ली गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »