27 Apr 2024, 02:19:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फैजाबाद का नाम बदलना तुगलकी फरमान: आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 10:39AM | Updated Date: Nov 7 2018 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने के फैसले की आम आदमी पार्टी ने निंदा की है। आम आदमी पार्टी ने इसे 'तुगलकी' फैसला करार दिया है। आप का कहना है कि ऐसा करने से पहले जनता की राय ली जानी चाहिए थी। बता दें कि अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने की बात कही। 
 
इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने को लेकर भी योगी विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए थे। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह योगी आदित्यनाथ की चुटकी लेते हुए कहा कि अगर मुख्य मंत्री को नाम बदलने का शौक है तो उन्हें सबसे पहले अपना नाम अजय सिंह बिष्ट करना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय सिंह ने कहा, 'नाम बदलने से पहले स्थानीय लोगों की राय ली जानी चाहिए थी। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यह एक 'तुगलकी' फैसला है।
 
संजय सिंह ने कहा कि नवाबों द्वारा उत्तर प्रदेश के रामपुर का नाम बदलकर मुस्तफाबाद करने के फैसले का स्थानीय लोगों ने बहुत विरोध किया था, जिनमें कई मुस्लिम भी शामिल थे। और आज उसका नाम रामपुर ही है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »