27 Apr 2024, 08:57:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा पेश करेगी अपने कार्यों की रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2018 3:10PM | Updated Date: May 25 2018 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार शनिवार को अपने कार्यकाल के चार साल पूरे करने जा रही है। सरकार ने इस अवसर पर अपने 48 महीने के प्रदर्शन की तुलना कांग्रेस के  के छह दशक के शासन से करने की मंशा को लेकर जनता के समक्ष अपनी उपलब्धियों को प्रस्तुत करने की तैयारी की है। इस मौके पर राष्ट्रव्यापी रैलियां आयोजित की जायेंगी। रैलियों की शुरुआत 29 मई से होगी और पांच जून तक चलेंगी। सूत्रों के मुताबिक रैलियों को केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जे पी नड्डा, स्मृति ईरानी समेत करीब 15 केन्द्रीय मंत्री और अन्य नेता रैलियों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »