26 Apr 2024, 05:59:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

नजीब जंग हिटलर की तरह काम कर रहे हैं : केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 3:29PM | Updated Date: Dec 7 2016 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच शब्दों की तकरार का सिलसिला कुछ दिन शांत रहने के बाद एक बार फिर से शुरू हुआ है। इस मर्तबा मुख्यमंत्री ने दिल्ली महिला आयोग में सदस्य सचिव की नियुक्ति को लेकर जंग की तुलना "हिटलर" से की है। 

उपराज्यपाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी दिलराज कौर को आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है। कौर समाज कल्याण विभाग में सचिव हैं।

केजरीवाल ने आठ दिन पहले जंग द्वारा आयोग में नियुक्त सदस्य सचिव अलका दीवान को हटाने के लिए पत्र लिखा था। पत्र में दीवान की नियुक्ति को "असंवैधानिक" बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की गई थी। जंग ने दीवान को हटाने के बाद कौर को नियुक्त किया था। इसी को लेकर दोनों के बीच तकरार का नया सिलसिला शुरू हुआ है।

मुख्यमंत्री ने आज अपने दो ट्वीट में लिखा, जंग हिटलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं। वह अपने आका मोदी और अमित शाह के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। दूसरे ट्वीट में केजरीवाल ने जंग पर उपराष्ट्रपति बनने की चाहत पालने की बात कहते हुए हमला किया  और कहा कि उपराज्यपाल ने उपराष्ट्रपति बनने के लिए अपनी आत्मा को बेच दिया है।

ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, नजीब जंग ने उपराष्ट्रपति बनने के लिए अपनी आत्मा मोदी को बेच दिया। पर मोदी कभी मुस्लिम को उपराष्ट्रपति नहीं बनाएंगे, जंग जो मर्जी कर लें। गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों के बीच कई मुद्दों पर बराबर टकराव होता रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »