08 May 2024, 16:59:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनकपुरी पश्चिम-आर के आश्रम मार्ग लाइन का काम इसी महीने से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:21AM | Updated Date: Nov 14 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम चौथे चरण के तहत बनायी जाने वाली आर के आश्रम से जनकपुरी पश्चिम लाइन पर इसी महीने के अंत तक निर्माण कार्य शुरू कर देगी। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस लाइन के निर्माण के लिए पहला सिविल कांट्रेक्ट दे दिया  गया है। यह कांट्रेक्ट लाइन के जिस खंड के लिए दिया गया है उसमें दस स्टेशन केशोपुर, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, पश्चिम एंक्लेव, पुष्पांजलि, दीपाली चौक, मधुबन चौक, प्रशांत विहार और उत्तरी पीतमपुरा शामिल हैं। 

इस कांट्रेक्ट के तहत डिजाइन और ऐलिवेटिड हिस्से का निर्माण,ऐलिवेटिड रैम्प, साइडिंग लाइन और स्टेशन की इमारत का निमार्ण किया जायेगा। यह काम इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा और इसे तीस माह के भीतर पूरा किया जाना है। जनकपुरी- आरके आश्रम मार्ग लाइन 28.9 किलोमीटर लंबी है और इस पर कुल 22 स्टेशन बनाये जोयेंगे। यह कोरिडोर  मेजेंटा लाइन का विस्तार है। दिल्ली मेट्रो चौथे चरण में मंजूर दो अन्य लाइनों एयरोसिटी से तुगलकाबाद   तथा मौजपुर से मजलिस पार्क पर निर्माण कार्य की तैयारियों में भी जुटी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »