26 Apr 2024, 22:32:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 7:04PM | Updated Date: Sep 18 2019 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को चंडीगढ में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री बैठक की मेजबानी करेंगे और इसके उपाध्यक्ष होंगे। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख, और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार शामिल हैं। बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री, दो मंत्री , केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासक, मुख्य सचिव और केन्द्र तथा राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व वहां के राज्यपाल करेंगे।
 
यह बैठक मुख्य रूप से केन्द्र और क्षेत्र के राज्यों तथा राज्यों के बीच के परस्पर विविदित मुद्दों के समाधान के लिए मंच की तरह काम करती है। इन मुद्दों में सीमा से संबंधित विवाद, सुरक्षा, सड़क, परिवहन, उद्योग, जल और ऊर्जा से संबंधित ढांचागत क्षेत्र के विषय शामिल होते हैं। राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 की धारा 15 से 22 के तहत 1957 में पांच क्षेत्रीय परिषदों का गठन किया गया था। गृह मंत्री इन सभी परिषदों के अध्यक्ष होते हैं और मेजबान राज्य के मुख्यमंत्री इसके उपाध्यक्ष होते हैं। परिषद में हिस्सा लेने के लिए हर राज्य से दो मंत्रियों को नामित किया जाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »