27 Apr 2024, 00:00:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जन्माष्टमी पर दिल्ली सर्राफा बाजार बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 12:30AM | Updated Date: Aug 25 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार बंद रहा जबकि सप्ताहांत पर वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी है। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर बाजार में अवकाश रहा। सोमवार को सामान्य कारोबार होगा। सप्ताहांत पर शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी है। लंदन तथा न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोना हाजिर 1526.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

इसके साथ ही दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1527.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। पीली धातु की तरह सफेद धातु में भी जबरदस्त तेजी रही। चांदी हाजिर 17.39 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध से वैश्विक स्तर पर व्यापार तनाव बढृने की आशंका में निवेशकों के सुरक्षित निवेश के लिए कीमती धातुओं की ओर रूख करने से यह तेजी आयी है। चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 75 अरब डॉलर का शुल्क बढ़ा दिया है जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी यहां की कंपनियों को चीन से निकलने की सलाह दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »