नईदिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश के साथ बादल छाये रहने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिन की शुरुआत के साथ ही मौसम गर्म रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24.5 ड़ग्रिी सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से दो ड़िग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में सुबह 8.30 बजे तक आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने बताया कि आज सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक रहा।