26 Apr 2024, 05:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वित्त आयोग की इलेक्ट्रानिक्स एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 7:26PM | Updated Date: May 21 2019 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 15वें वित्त आयोग ने देश की डिजिटल संभावनाओं का किस तरह से उपयोग किया जाये को लेकर मंगलवार को यहां इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह की अगुवाई में यह बैठक हुयी जिसमें मंत्रालय के सचिव अजय प्रकाश साहनी ने विस्तृत प्रस्तुति दी।

आयोग को डिजिटल अर्थव्यवस्था पर अपने सुझाव देने हैं और इसी उद्देश्य से उसने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की है। मंत्रालय ने अपनी प्रस्तुति में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में डिजिटल की हिस्सेदारी बढ़ रही है और डिजिटल प्रौद्योगिकी की इसमें महत्ती भूमिका है। आयोग को बताया कि भारत एक लाख करोड़ डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। उसने कहा कि देश में भारी पैमाने पर डिजिटल बदलाव संभव है लेकिन इसके लिए उसे तैयारी करने की जरूरत है। मंत्रालय ने आयोग को सौपें अपने ज्ञापन में कई सुझाव भी दिये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »