27 Apr 2024, 18:18:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एमएस धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी, IPL 2024 में Ruturaj Gaikwad संभालेंगे टीम की कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2024 4:11PM | Updated Date: Mar 21 2024 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने सभी को चौंकाते हुए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। बड़ी खबर ये है कि एमएस धोनी ने अचानक कैप्टेंसी छोड़ दी है और अब ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई के नए कप्तान बनाए गए हैं। धोनी ने पिछले ही सीजन चेन्नई को पांचवीं बार आईपीएल जिताया था और अब उन्होंने टीम की कमान गायकवाड़ को सौंप दी है।

धोनी ने चेन्नई को पांच बार आईपीएल तो जिताया ही इसके साथ-साथ उन्होंने टीम को पांच बार फाइनल में भी जगह दिलाई। वो इकलौते कप्तान हैं जो 10 आईपीएल फाइनल खेले हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी है। वहीं 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 226 मैच खेले

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 133 मैच जीते, 91 में हार मिली

धोनी की कप्तानी में जीत प्रतिशत 59।38 फीसदी रहा।

धोनी ने बतौर कप्तान 4660 रन बनाए

बतौर कप्तान धोनी के बल्ले से 22 अर्धशतक निकले।

धोनी ने बतौर कप्तान 218 छक्के और 320 चौके लगाए।

ऋतुराज गायकवाड़ CSK के नए कप्तान

ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स के नए कप्तान बनाए गए हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले कप्तानों का फोटोशूट होता है जिसमें धोनी की जगह गायकवाड़ पहुंचे। ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी चेन्नई के लिए सिर्फ 3 ही सीजन खेले हैं। उन्होंने 2020 में डेब्यू किया था और पहले सीजन में वो सिर्फ 6 ही मैच खेल पाए। लेकिन 2021 में उन्हें पूरा मौका मिला और इस खिलाड़ी ने एक शतक और 4 अर्धशतकों के दम पर 635 रन ठोक दिए। 2022 में गायकवाड़ के बल्ले से 368 रन ही निकले लेकिन पिछले सीजन में गायकवाड़ ने 16 मैचों में 590 रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाया। गायकवाड़ आईपीएल में अबतक 52 मैच खेले हैं और उन्होंने 39 से ज्यादा की औसत से 1797 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 135 से ज्यादा का है।

ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी का अच्छा अनुभव है। वो रणजी में महाराष्ट्र की कप्तानी करते हैं। साथ ही एशियन गेम्स में उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया को गोल्ड मेडल मिला था। धोनी उनकी लीडरशिप क्वालिटीज को जानते हैं और यही वजह है कि गायकवाड़ को कप्तानी मिली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »