26 Apr 2024, 22:31:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केएल राहुल ने इस अभिनेत्री के साथ थाईलैंड में मनाई...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 5:04PM | Updated Date: Jan 5 2020 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल अक्‍सर अपने रिश्‍ते को लेकर सुर्खियों में रहते है। इस बीच इन दोनों की एक तस्‍वीर सामने आई है जो काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने न्यू ईयर की छुट्टियां थाईलैंड में मनाई थी। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। थाईलैंड टूर के दौरान केएल राहुल व अथिया के साथ उनके दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, एक्टर आदित्य सील व उस्माह सिद्दीकी भी थे।
 
आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की है। उन्होंने हैशटैग कर लिखा- 'करीबी लोग। ' इस तस्वीर में अथिया शेट्टी, उस्माह सिद्दीकी, आकांक्षा रंजन कपूर व केएल राहुल दिख रहे हैं। इस तस्वीर में अथिया ने हार्ट व लाफिंग का इमोटिकॉन बनाया हुआ हैं . अथिया के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चाएं चल पड़ी हैं। केएल राहुल व अथिया के करीबी दोस्त ने अफेयर की खबरों पर खुलासा किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »