विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में चल रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा की पारियों ने टीम इंडिया का पलड़ा भारी कर दिया। मैच की दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा लेकिन उनके शतक से ज्यादा चर्चा उनके वायरल क्लिप की हो रही है। इस क्लिप में रन लेते वक्त रोहित शर्मा मजाकिया अंदाज में चेतेश्वर पुजारा को गाली देते माइक में रिकॉर्ड हो गया।
सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल रहे रोहित ने एक बार फिर शतक लगाया जबकि पुजारा ने 81 रन बनाए। मयंक अग्रवालदूसरी पारी में सस्ते में निपट गए और उन्होंने 7 रन बनाए। ऐसे में रोहित-पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 169 रन जोड़े और टीम इंडिया को बड़ी बढ़त दिलाई। भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित की और दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रन का लक्ष्य रखा। मगर खेल के चौथे दिन मैदान पर हुआ ऐसा हुआ कि रोहित शर्मा ट्रोल हो गए।
दूसरी पारी के 25वें ओवर में केशव महाराज गेंदबाजी कर रहे थे। रोहित शर्मा सिंगल के लिए आश्वस्त थे, लेकिन पुजारा और उनके बीच कुछ कंफ्यूजन हुआ। इस कंफ्यूज में रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा को कुछ कह दिया। रोहित के यह अपशब्द स्टंप माइक में कैद हो गए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर ट्वीट किया। बेन स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस बार विराट नहीं, रोहित... अगर आप समझ गए तो...'।