02 May 2024, 03:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के बाद अब ये खिलाड़ी भी करेगा आर्मी ज्वाइंन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:05PM | Updated Date: Sep 29 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्‍ड कप 2019 के खत्‍म होने के बाद आर्मी ट्रेनिंग लिए गए थे। धोनी ने वहां कुछ समय बिताया और वापस लौट आए। लेकिन अब धोनी के बाद एक और खिलाड़ी आर्मी ट्रेनिंग के लिए जाने वाला है। बता दें कि वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के दिनेश चंडीमल हैं।
 
 दिनेश चंडीमल श्रीलंका की आर्मी ज्वाइंन करने वाले हैं वह बतौर कमीशन अफसर सेना से जुड़ेंगे। ख़बरों की माने तो श्रीलंका के मेजर जनरल सुमित अटापट्टू ने मीडिया को जानकारी दी कि दिनेश चंडीमल ने रक्षा मंत्रालय में आर्मी क्रिकेट टीम के लिए खेलने की अर्मी दी थी जिसे मंजूर कर लिया गया है दिनेश चंडीमल श्रीलंकाई सेना में बतौर कमिशन अफसर तैनात होंगे और फिर वह उनकी टीम से भी खेल पाएंगे।
 
हालांकि मेजर जनरल अटापट्टू ने बताया कि इससे पहले उन्हें एंट्रेस एग्जाम देना होगा। वैसे दिनेश से पहले भी श्रीलंका के अजंता मेंडिस, सेकुगे प्रसन्ना और असेल गुणारत्ने भी सेना में शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि दिनेश चंडीमल में हाल ही में भी चर्चा तब भी रहे है जब उन्होंने पाकिस्तान के दौरे से इनकार कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »