26 Apr 2024, 05:51:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को लेकर 2 पहले ही तय हो गया था ये फैसला...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 5:23PM | Updated Date: Jul 19 2019 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में धोनी की धीमी बल्‍लेबाजी की हर कोई आलोचना कर रहा है। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद धोनी को वेस्‍टइंडीज दौरे को लेकर काफी खबरें चल रही है, कि धोनी को इस दौर पर शामिल किया जाएगा या नहीं। धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे और उसकी एक खास वजह है। दरअसल दो महीने पहले ही तय था कि धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। जब टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर होगी उस समय धोनी सेना की ट्रेनिंग कर रहे होंगे।
 
अगस्त के महीने में धोनी दो हफ्ते की आर्मी ट्रेनिंग लेंगे। सेना में ट्रेनिंग का फैसला धोनी ने दो महीने पहले ही ले लिया था। इस बीच, आईसीसी विश्व कप के खत्म होने से पहले से ही विकेटकीपर धौनी के संन्यास को लेकर हर जगह अटकलें लगाई जा रही हैं। यहां तक कह दिया गया था कि धोनी विश्व कप के तुरंत बाद संन्यास की घोषणा करने वाले हैं। हालांकि धोनी की तरफ से कभी भी इस संबंध में न तो कोई बयान दिया गया और ना ही कभी कोई संकेत दिया गया। वो पूरे समय चुप रहे हैं। 
 
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक धोनी ने इस संबंध में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है। अगस्त में धोनी 15 दिन के लिए सेना की सेवा में रहेंगे। धोनी का सेना से प्रेम जगजाहिर है। उन्होंने कई बार कहा भी है कि मैं खेल में नहीं होता तो सेना में होता। उन्होंने इससे पहले भी सेना में ट्रेनिंग ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »