08 May 2024, 05:01:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस खिलाड़ी ने किया खुलासा - कई लड़कियों के साथ रहे नाजायज संबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 5:12PM | Updated Date: Jul 18 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने खुद अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। 39 साल के अब्दुल रज्जाक ने खुद कबूल किया है कि उनका कई महिलाओं के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर यानी विवाह के बाद नाजायज संबंध रहे हैं। एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की बात अब्दुल रज्जाक ने कहीं और नहीं, बल्कि टेलीविजन प्रोग्राम के दौरान की है।
 
अब्दुल रज्जाक ने कबूल किया है उनका 5-6 औरतों के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर रहा है। इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ये भी ये भी दावा किया गया कि उनमें से एक महिला के साथ डेढ़ साल तक उनका एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चला था। एंकर द्वारा ये पूछे जाने पर कि क्या शादी से पहले ऐसा हुआ था? तो रज्जाक ने कबूल किया कि वे अफेयर वास्तव में शादीशुदा जीवन शुरू होने के बाद के थे।
 
अब्दुल रज्जाक का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि यही वजह कि रज्जाक हार्दिक पांड्या को कोच करना चाहते हैं, क्योंकि हाल ही में हार्दिक पांड्या ने भी एक चैट शो के दौरान इसी तरह की टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी खूब फजीहत हुई थी। यहां तक कि बीसीसीआइ ने उन्हें बैन भी कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »