26 Apr 2024, 15:26:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली से अब छिन सकती है कप्तानी - BCCI जल्‍द लेगा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 4:30PM | Updated Date: Jul 15 2019 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड से मैच हारकर टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। टीम के बाहर होने के बाद अब बीसीसीआई कड़े फैसले ले सकता है। यहां तक की माना जा रहा है कि विराट कोहली से टीम इंडिया की कप्तानी भी छिन सकती है। बीसीसीआई विराट से वनडे और टी-20 की कप्तानी छीन सकती है और उन्हें सिर्फ टेस्ट की कप्तानी ही दी जा सकती है।
 
कोहली से कप्तानी छिनने के बाद रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 टीम की नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट में ऐसा हुआ है। जब अनिल कुंबले भारत की टेस्ट टीम के कप्तान थे तो धोनी व्हाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान हुआ करते थे वहीं जब धोनी टेस्ट टीम से संन्यास लिया तो विराट कोहली को टेस्ट की कप्तानी सौंपी गई और धोनी वनडे और टी-20 में कप्तानी करते रहे। रतलब है कि रोहित के पास कप्तानी का अनुभव भी है वह आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को बतौर कप्तान चार बार खिताब दिला चुके हैं। वहीं इसके अलावा टीम इंडिया उनके नेतृत्व में पिछले साल एशिया कप खिताब भी जीता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »