26 Apr 2024, 21:24:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला हारने के बाद अब 'रोहित शर्मा' हो सकते है टीम इंडिया के कप्‍तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 1:57AM | Updated Date: Jul 14 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2019 सेमीफइनल में हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान और कोचिंग स्टाफ पर सवाल खड़े होने लगे है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने सीधे-सीधे वनडे और टी20 क्रिकेट की कप्‍तानी से विराट कोहली को हटाने और रोहित शर्मा को यह जिम्‍मेदारी सौंपने की मांग की है। बता दें कि जाफर पहले क्रिकेटर हैं जिन्‍होंने इस तरह की मांग की है। टीम इंडिया वर्ल्‍ड कप से बाहर होने के बाद कोहली की जगह नए कप्‍तान को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। कई लोगों का कहना है विराट की जगह रोहित को देनी चाहिए। वे शानदार कप्‍तान साबित हो सकते हैं।

उनकी कप्‍तानी में इंडिया ने पिछले साल एशिया कप जीता था। साथ ही कई बार आईपीएल ख़िताब जीतने का भी रिकॉर्ड है। इस वर्ल्ड कप टीम इंडिया को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन न्‍यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को हरा दिया। हार के बाद ये भी खबरें सामने आ रही है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी दो खेमों में बंट गए हैं। खिलाड़ी एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। कुछ खिलाड़ी हार के लिए कोच को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि कई लोग विराट की कप्तानी से खुश नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिलाड़ी इस बात से नाराज़ हैं कि कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली अकेले फैसला लेते हैं। ये दोनों कभी भी टीम के बाकी सदस्यों के साथ सलाह मशविरा नहीं करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »