26 Apr 2024, 13:28:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया - मलिंगा ने विराट को लेकर कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 11:24AM | Updated Date: Jul 6 2019 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को मैच होना है। भारत पहले ही आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है जबकि श्रीलंका अंतिम-4 की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में इस मैच के परिणाम से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन आत्मविश्वास के हिसाब से भारत के लिए यह मुकाबला अहम है।
 
लंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने कहा है कि वह आईसीसी विश्व कप-2019 में अपने खुद के प्रदर्शन से बेहद खफा हैं। मैथ्यूज ने इस टूर्नामेंट में अभी तक छह मैचों में सिर्फ 131 रन बनाए हैं। मैथ्यूज टीम के बेहद सीनियर खिलाड़ी हैं और उनसे उम्मीद की जा रही थी वह इस विश्व कप में श्रीलंका का मार्गदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
 
आज इंग्लैंड के लीड्स में भारत और श्रीलंका के मैच से पहले लसिथ मलिंगा ने कहा कि विराट कोहली कुशल खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम एक सफल टीम हैं। वे इस प्रतियोगिता में किसी अन्य टीम को हराने के लिए काफी अच्छे हैं। इसके अलावा, मुझे नहीं लगता कि एमएस धोनी को कोई हरा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »