26 Apr 2024, 22:16:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप में नहीं मिला मौका तो दूसरी टीम में खेलेंगे अश्विन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 12:42PM | Updated Date: May 24 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में नॉटिंघमशायर की तरफ से सत्र के दूसरे हाफ में खेलेंगे। अश्विन नॉटिंघमशायर से काउंटी सीजन के दूसरे हाफ में जुड़ेंगे। वह विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिनसन  की जगह लेंगे और जून के अंत तक क्लब से जुड़ेंगे। उस समय भारतीय टीम इंग्लैंड में विश्व कप में हिस्सा ले रही होगी। अश्विन वर्तमान में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में उनका चयन नहीं किया गया हैं। भारतीय टीम में स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »