27 Apr 2024, 03:44:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप में गेंदगाजों की धज्जियां उड़ा देगा टीम इंडिया को ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 1:14PM | Updated Date: May 18 2019 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि वर्ल्‍ड कप में महेंद्र सिंह धोनी को विपक्षी टीम पर आक्रमण करने के लिए पहले उतारना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि धोनी में अभी भी बड़े शॉट खेलने की क्षमता है। उनको खुली छूट देनी चाहिए। इस क्षमता का फायदा भारतीय टीम प्रबंधन को उठाना चाहिए।
 
हरभजन सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन तभी करते हैं जब वह शुरू से ही हिट करना शुरू कर देते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या को उनके मन मुताबिक बल्‍लेबाजी करने की छूट दे। इन पर किसी तरह की पाबंदी न हो तो और ज्‍यादा बेहतर खेल देखने को मिल सकता है। हरभजन ने यह बात तब कही है जब धोनी के लिए यह सवाल उठ रहे हैं कि वह आक्रमण करने के लिए पिच पर ज्‍यादा समय लेने लगे हैं।
 
हरभजन ने कहा कि शीष्र क्रम के बल्‍लेबाज शिखर धवन, विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल बेहतरीन पारियां खेलकर सकते हैं। ऐसे में धोनी आक्रामक रुख में खेलने के लिए आजाद हैं। हरभजन ने कहा कि मिडिल ओवर में विपक्षी टीम के मिशेल सैंटनर या नाथन लियोन जैसे स्पिनर ओवर करेंगे तो धोनी इनके ओवरों में बड़े शॉट खेल सकते है।
 
उन्‍होंने कहा कि धोनी किसी भी स्पिनर की हर दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगा सकते हैं। वह ऐसा करते भी हैं क्‍योंकि मैंने उन्‍हें प्रैक्टिस के दौरान ऐसा करते हुए कई बार देखा है। उन्‍होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि धोनी की वही आक्रामक छवि बरकरार रहे जो उनके और वीरेंद्र सहवाग के साथ खेलने के दौरान थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »