26 Apr 2024, 23:51:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने ऑस्‍ट्रेलिया के इस दिग्‍गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 11:52AM | Updated Date: Mar 15 2019 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में उपकप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली, लेकिन भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि आउट होने से पहले रोहित दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर गए। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूर करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
 
रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी की है। हालांकि रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स से पीछे छूट गए हैं। विराट कोहली ने जहां 175 पारियों में यह कारनामा किया था, वहीं डीविलियर्स को यह काम पूरा करने के लिए 182 पारियां खेलनी पड़ी।
 
कोहली (175 पारियां) पहले और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स (182 पारियां) दूसरे नंबर पर हैं। रोहित के अलावा कोहली, गांगुली, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और मोहम्मद अजहरुद्दीन यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।
 
रोहित शर्मा ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में रोहित ने रनों के मामले में माइकल क्लार्क (7981) को पीछे छोड़ दिया है।हालांकि रोहित टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में कामयाब नहीं हो सके। 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा एडम जांपा की गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »