27 Apr 2024, 01:12:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

रोहित शर्मा को मिली बडी उपलब्धि वनडे करियर में 8000 रन पूरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 10:07PM | Updated Date: Mar 13 2019 10:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय वनडे उपकप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में 8000 रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे में अपनी पारी का 46वां रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। रोहित अपने 206वें मैच में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। रोहित वनडे में 8000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 31वें और भारत के आठवें बल्लेबाज बने हैं। भारत में रोहित से पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और युवराज सिंह को हासिल थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »