27 Apr 2024, 09:15:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मृति मंधाना टी-20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 7:24PM | Updated Date: Mar 10 2019 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनियल व्हाइट अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की जारी ताजा ट्वंटी-20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ रैकिंग के साथ क्रमश: तीसरे और 17वें स्थान पर पहुंच गईं जबकि न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स शीर्ष स्थान पर हैं।
 
मंधाना वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं और उन्होंने हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई ट्वंटी-20 सीरीज में भारत की कमान संभाली थी। मंधाना के तीन मैचों में 72 रन की बदौलत उन्होंने छह स्थान की लंबी छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इंग्लैंड ने तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज में भारत को 3-0 से पराजित किया था जिसका लाभ डेनियल को रैंकिंग में बखूबी मिला।
 
डेनियल को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था और 123 रन बनाने की बदौलत उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाकर सूची में 17वां स्थान प्राप्त कर लिया। इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट और कप्तान हीथर नाइट ने भी दो-दो स्थानों का सुधार कर क्रमश: 26वां और 33वां स्थान प्राप्त किया जबकि लॉरेन विनफील्ड आठ स्थान की छलांग के साथ 45वें और सोफिया डंकली 16 स्थान की छलांग के साथ 86वें स्थान पर पहुंच गईं। 
 
गेंदबाजी में भारत की राधा यादव ने पांच स्थान की छलांग लगाकर पांचवा स्थान हासिल किया जबिक लेफ्ट आर्म स्पिनर एकता बिष्ट तीन स्थानों के सुधार के साथ 56वां स्थान प्राप्त कर लिया। ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल 35वें स्थान से 31वें स्थान पर आ गईं। इंग्लैंड की लेफ्ट आर्म स्पिनर लिन्से स्मिथ ने सीरीज में पांच विकेट झटके थे जिसकी बदौलत वह 185वें स्थान से 95वें स्थान पर काबिज हो गईं जबकि चार विकेट लेने वाली कैथरिन क्रॉस 71वें स्थान पर हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ट्वंटी-20 टीम रैकिंग में न्यूजीलैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि भारत दूसरे और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »