08 May 2024, 19:51:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : झारखंड ने रेलवे को 5 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 5:34PM | Updated Date: Mar 10 2019 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। आनंद सिंह (53) और विराट सिंह (नाबाद 50) के शानदार अर्धशतकों से झारखंड ने रेलवे को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में शनिवार रात को आसानी से पांच विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रेलवे को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 
 
रेलवे ने आठ विकेट पर 135 रन बनाये। ओपनर प्रथम सिंह ने 39 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया। झारखंड की तरफ से राहुल शुक्ला ने 19 रन पर दो विकेट लिए। झारखंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनकर मैच जीत लिया। आनंद ने 39 गेंदों पर 53 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि विराट ने 40 गेंदों पर नाबाद 50 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »