27 Apr 2024, 03:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे कल रांची में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 5:47PM | Updated Date: Mar 7 2019 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैचों में रोमांचक जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में तीसरे मैच में उतरेगी, जहां उसकी कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। उसने पहले हैदराबाद और फिर नागपुर में जीत हासिल की थी। इन दोनों मैचों में भारत ने बेहद रोमांचक तरीके से जीत हासिल की थी। जिस तरह से दोनों मैचों में आस्ट्रेलिया ने प्रदर्शन किया था उस लिहाज से पूरी उम्मीद है कि वह तीसरे मैच में भी भारत को कड़ी टक्कर देगी। आस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि इस मैच में हार उसे सीरीज से बाहर कर देगी। 
 
बीते दो मैचों में आस्ट्रेलिया जीत के करीब तो पहुंची थी लेकिन मेजबान टीम ने संयम बरतते हुए आखिरी समय में मैच अपने नाम कर लिया। नागपुर में खेले गए दूसरे मैच में आस्ट्रेलियाई टीम आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बना पाई थी। पहले मैच में भी उसने 99 रनों पर भारत के चार विकेट चटका कर उसे परेशानी में डाल दिया था लेकिन केदार जाधव और धोनी के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने उसके मुंह से जीत छीन ली थी। 
 
इस मैच में भी धोनी पर सभी की नजरें रहेंगी क्योंकि वह अपने घर में खेल रहे हैं। इससे पहले इस मैदान पर धोनी ने बतौर कप्तान कदम रखा था। भारत ने इस मैदान पर 26 अक्टूबर, 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था, जहां भारत को 19 रनों से हार मिली थी इस मैच में धोनी कप्तान थे। धोनी के जिम्मे मध्यक्रम की जिम्मेदारी है तो वहीं कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा शिखर धवन को ऊपरी क्रम को मजबूत करना होगा जो बीते दो मैचों में देखने को नहीं मिला है। कोहली ने जरूर बल्ले का कमाल जारी रखा लेकिन रोहित और धवन ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »