26 Apr 2024, 14:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बांग्लादेश प्रीमियर लीग से स्मिथ को निकाला गया बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2018 11:50AM | Updated Date: Dec 21 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। गेंद से छेड़खानी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल का प्रतिबंध झेल रहे आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ बांग्लादेश प्रीमियर लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार बताया कि कुछ फ्रेंचाइजी टीमों की आपत्ति के बाद उसने स्मिथ को बाहर कर दिया है। स्मिथ को 5 जनवरी से शुरू हो रहे बीपीएल में कोमिला विक्टोरियंस की तरफ से खेलना था। उन्हें असेला गुणारत्ने के विकल्प के तौर पर कोमिला ने अनुबंधित किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »