28 Apr 2024, 04:26:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LIC के कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, वेतन में बढ़ोतरी को मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2024 8:47PM | Updated Date: Mar 16 2024 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश का सबसे बड़ा बीमा संस्थान, भारतीय जीवन बीमा निगम अपने कर्मचारियों हेतु प्रत्येक 5 वर्ष में वेतन वृद्धि की प्रक्रिया करता है। भारत सरकार द्वारा एलआईसी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को दिनाँक 01/08/2022 से लागू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। परिणामस्वरूप, वेतन बिल में कुल 17% वृद्धि लागू होगी। इससे 1,10,000 से अधिक एलआईसी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस वेतन वृद्धि से 01/04/2010 के बाद नियुक्त हुए लगभग 24,000 कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए एन.पी.एस. अंशदान को 10% से बढ़ाकर 14% करना शामिल है। इस वेतन वृद्धि से एलआईसी पेंशनभोगियों को निगम में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना के भाव के रूप में एकमुश्त अनुग्रह भुगतान शामिल है। इससे 30,000 से अधिक पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। सरकार ने पूर्व में पारिवारिक पेंशन की राशि बढ़ाई थी जिससे 21,000 से अधिक पारिवारिक पेंशनभोगी लाभान्वित हुए।
 
इस समग्र वेतन वृद्धि से एलआईसी के पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और यह एलआईसी को भविष्य में युवाओं के लिए अधिक आकर्षक रोजगार का विकल्प भी बनाएगा। एलआईसी इस वेतन वृद्धि के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त करती है, इससे देश भर के एलआईसी के सभी कर्मचारी एवं उनके परिवार अवश्य लाभान्वित होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »