08 May 2024, 20:03:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

धमतरी जिले में साढ़े पांच लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 9:30PM | Updated Date: Nov 18 2018 9:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ  विधानसभा निर्वाचन के तहत धमतरी जिले के तीनों विधानसभा  सिहावा, कुरूद और धमतरी के कुल 5 लाख 92 हजार 348 मतदान अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान 20 नवम्बर को होगा। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3445 है, जिसमें दृष्टिबाधित 380, श्रवणबाधित 560, अस्थिबाधित 2440 और 65 अन्य प्रकार के दिव्यांग सम्मिलित हैं।  धमतरी जिले में कुल 733 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में मतदान को सुचारू और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 184 माइक्रो आॅब्जर्वर, मतदाता पर्ची वितरण के लिए 733 बी.एल.ओ, 94 जोनल और 94 सेक्टर अधिकारी, 156 चिकित्सा अधिकारी, 730 पीठासीन अधिकारी, 50 मतगणना पर्यवेक्षक और 50 सहायक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही 13 व्यय प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »