26 Apr 2024, 05:57:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सली विस्फोट में असिस्टेंट कमांडेंट घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2018 7:01PM | Updated Date: Aug 7 2018 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुÞकमा जिले में आज सुबह नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम में हुए विस्फोट में केन्द्रीय  सुरक्षा बल कोबरा बटालियन के एक असिस्टेंट कमांडेंट गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि चतलनार थाने से आज सुबह पुलिस का संयुक्त बल गश्त के लिए रवाना किया गया था। लौटते वक्त ग्राम रावगुड़ा के पास जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम पर जवानों का पैर पड़ने पर विस्फोट हो गया।

धमाके में सीआरपीएफ 201 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट एचएस इजून बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है, मौसम की खराबी और मूसलाधार बारिश की वजह से हेलीकाप्टर के टेक आफ करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी इलाके में कल पुलिस ने 15 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »